Type Here to Get Search Results(Alert Info Tech) !

Advertisement

Indian Economy:-Miscellaneous facts|Indian Economics से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण विविध तथ्य For All type of competitive Exams


विविध तथ्य/Miscellaneous facts 

★भारत तम्बाकू उत्पादन करने वाला विश्व का तीसरा बड़ा राष्ट्र है। सबसे बड़ा उत्पादक व उपभोक्ता ( दोनों ) चीन है। 
★केन्द्र को सर्वाधिक निवल राजस्व की प्राप्ति सीमा शुल्कों से होती है।
★भारत में पहला जलविद्युत् शक्ति गृह सन् 1897 ई. में दार्जिलिंग में प्रारंभ हुआ। 
★कृषि को उद्योग का दर्जा देने वाला प्रथम राज्य ( 1997 ई . में ) महाराष्ट्र है। 
★'बिग पुश थ्योरी' आर . रॉडन ने दिया है। 
★‘उपभोक्ता की बचत का सिद्धान्त' अल्फ्रेड मार्शल ने दिया है । 
★केन्द्रीय एगमार्क प्रयोगशाला नागपुर में है। 
★सिंदरी उर्वरक कारखाना, चित्तरंजन का ईंजन बनाने का कारखाना, भारतीय टेलीफोन उद्योग, इण्टीग्रल कोच फैक्ट्री, पेनिसिलीन फैक्ट्री, भारतीय टेलीफोन उद्योग की स्थापना प्रथम पंचवर्षीय योजना के दौरान हुई। 
★विश्व में सर्वाधिक सहकारी संस्थाएँ भारत में हैं।
★भारत में सर्वाधिक नगरीकरण गोवा राज्य में हुआ है। 
★राष्ट्रीय आय की सामाजिक लेखांकन गणना विधि का विकास रिचर्ड स्टोन ने किया था। 
★जब किसी वस्तु के वास्तविक मूल्य के बजाय मौद्रिक मूल्य से प्रतिक्रिया व्यक्त की जाती है , तब उसे 'मुद्रा भ्रम' कहा जाता है। 
★अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार में अनुकूल संतुलन की स्थिति वाली मुद्रा, जिसको प्राप्त करना कठिन होता है, को 'कठोर मुद्रा' कहा जाता है । 
★साख मुद्रा को 'ऐच्छिक मुद्रा' भी कहा जाता है। 
★भारत में पायी जानेवाली बेरोजगारी की प्रमुख प्रकृति संरचनात्मक है। 
★प्रगतिशील कर व्यवस्था में आय बढ़ने के साथ करों की दर में भी वृद्धि होती है, जबकि प्रतिगामी कर व्यवस्था में आय बढ़ने के साथ कर की दरों में कमी होती है। 
★राष्ट्रीय लेखा सांख्यिकी को 'श्वेत पत्र' कहा जाता है।
★भारत पर्यटन विकास निगम की स्थापना एक सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम के रूप में 1अक्टूबर, 1966 को की गई थी। 
★भारत में डीजल इंजन बनाने का पहला कारखाना 1932 में सतारा (महाराष्ट्र) में खोला गया। 
★भारत में मोटर वाहनों का सर्वाधिक निर्यात जवाहरलाल नेहरू बन्दरगाह से होता है। 
★खादी एवं ग्रामीण उद्योग आयोग की स्थापना दूसरी पंचवर्षीय योजना के अन्तर्गत हुई थी। 
★राष्ट्रीय ग्रामीण विकास संस्थान हैदराबाद में स्थित है।
★भारतीय औद्योगिक पुनर्निर्माण बैंक की स्थापना 1985 ई. में की गयी थी। 
★कृष्ण क्रांति का संबंध खनिज तेल में आत्मनिर्भरता से है। 
★भारत में कर्मचारी राज्य बीमा योजना 1952 में प्रारंभ की गई थी। 
★भारतीय बैंकों की विदेशों में सर्वाधिक शाखाएँ U.K. में हैं। 
★‘गोल्डन हैण्ड शेक स्कीम' स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति से संबंधित है। 
★विश्व की सबसे बड़ी स्वर्ण रिफायनरी ‘रैड रिफायनरी लिमिटेड’ दक्षिण अफ्रीका में है। 
★भारत में पहली स्वर्ण रिफायनरी सिरपुर ( महाराष्ट्र ) में  स्थापित की गयी थी।
★बाड़मेर (राजस्थान) में तेल के विशाल भण्डार पाये गये हैं। 
1963 केन्द्रीय राजस्व बोर्ड का विभाजन करके केन्द्रीय उत्पाद शुल्क एवं सीमा शुल्क बोर्ड तथा केन्द्रीय प्रत्यक्ष बोर्ड का गठन किया गया। 
★ह्वाइट गुड्स से तात्पर्य अभिजात्य वर्ग द्वारा दैनिक इस्तेमाल में प्रयोग की जाने वाली वस्तुओं से होता है , जैसे - टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, कार आदि । ह्वाइट गुड्स की विशेषता यह होती है, कि प्रदर्शन प्रभाव से इन वस्तुओं के उपभोग को प्रोत्साहन मिलता है यानी प्रदर्शन उपभोग के लिए खरीदी गयी वस्तुएँ ह्वाइट गुड्स कहलाती है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.